यह पहले से ही सभी सभी के लिए स्पष्ट है कि पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व के लिए पानी बहुत आवश्यक है| हमारी हर गतिविधि पानी पर निर्भर करती है| हालांकि पृथ्वी पर लगभग 71 प्रतिशत पानी है लेकिन केवल 1% पानी ही पेय योग है |किस लिए पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए पानी बचाना या पानी का संरक्षण बहुत आवश्यक है। जीवन भर हमें पानी की आवश्यकता है आता इसे बचाना हमारी जिम्मेवारी बन जाती है।
हमें पानी क्यों बचाना चाहिए, इसका उत्तर जानने के लिए, पहले हमें पानी के महत्व को समझ लेना चाहिए। हमारा जीवन तीन चीजों के बिना संभव नहीं है पहला मायू दूसरा जल तीसरा भोजन। वायु के बाद जल सबसे कीमती है जिसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।
जैसा कि हम जानते हैं कि केवल 1% पानी ही पे योग्य है, जो कि दुनिया के कुल आबादी से काफी कम है। एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर के 1 अरब से अधिक लोग प्रतिदिन एक गैलन पानी पर जीवित है। साथ ही यह भी अनुमान लगाया गया है कि 2025 तक पृथ्वी पर पानी की कमी हो सकती है।
कुछ साल पहले तक हमने कभी सोचा भी नहीं होगा कि हमें पानी की कीमत देनी होगी। परंतु आज यह आम हो चुका है। लोग पानी का मोल तो समझने लगे हैं परंतु अभी भी पानी को बचाने की शुरुआत नहीं की है, पानी बचाना एक अच्छी आदत है जिससे पृथ्वी के हर व्यक्ति को अपने आदतों में शामिल करना चाहिए। तभी हम पानी को बचा सकते हैं।
जल संकट से जुड़े तथ्य:- एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग 25% शहरी आबादी को पीने के पानी तक पहुंच नहीं है। इसके अलावा, यह भी पाया गया है कि 40 लाख से अधिक लोग पानी से संबंधित बीमारियों के कारण मर रहे हैं। विकासशील देश भी गंदे पानी से होने वाली बीमारियों से बेहद ग्रस्त है। भारत में भी जल जनित रोगों से पीड़ित लोगों की संख्या काफी अधिक है। एक अध्ययन में यह भी पाया गया है कि राजस्थान में लड़कियों को पानी लाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है जिसमें उनका सारा वक्त निकल जाता है, और वे स्कूल नहीं जा पाती हैं साथ ही कई किसान सूखे और पानी की कमी के कारण आत्महत्या कर लेते हैं।
कुछ आसान तरीके हैं जिसे हम अपनी आदतों में शामिल करें तो पानी की बचाव कर सकते हैं। सबसे पहले हर व्यक्ति कोअपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए और जितना हो सके पानी बचाने की कोशिश करनी चाहिए। स्नान करने के लिए बाल्टी का प्रयोग करें इस पर हम लगभग 100- 150 लीटर पानी बता सकते हैं। नल को हमेशा बंद करके रखे जितनी पानी की आवश्यकता हो उतनी ही देर खोलें अगर रिसाव हो तो उसे तुरंत सही कराएं। वर्षा जल संरक्षण सबसे अच्छा तरीका है जिसके द्वारा हम विभिन्न परियोजनाओं मैं वर्षा जल का प्रयोग कर सकते हैं, इसे भू जल संरक्षण में भी मदद मिलती है। इसके सकारात्मक परिणाम के लिए अपने परिवार के सदस्यों, बच्चो, दोस्तों, पड़ोसियों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
इससे हमें पानी को बचाने में अवश्य ही मदद मिलेगी लेकिन तब जब हम इसका सख्ती से पालन करेंगे। और हमें इस बात का एहसास होना चाहिए कि पानी हमारे लिए कितनी आवश्यक है। हमें पानी को सदैव संरक्षित करना चाहिए बर्बाद नहीं।
स्वस्थ जीवन का अत्यंत आवश्यक घटक है, हमें भविष्य की सुरक्षा के लिए जल संरक्षण करना होगा। स्वच्छ जल ना केवल मानव के लिए आवश्यक है, बल्कि अन्य जीवों के लिए भी उतना ही आवश्यक है।
| स्वच्छ जल की मात्रा बहुत सीमित है, और एजाज झीलों नदियों और बुजालो में प्रमुखता से उपलब्ध है। इसलिए हमारे लिए यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम इसका संरक्षण करें ताकि यह भविष्य में भी उपलब्ध रहे। साफ पानी की कमी के कारण, लोग कई क्षेत्रों में अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते हैं। हाल के अध्ययन के अनुसार यह भी पाया गया है कि 19% भारतीय आबादी के पास ताजे पानी तक पहुंच नहीं है|
हम अपने दैनिक जीवन में एक छोटी सी परिवर्तन से पानी को बचा सकते हैं पानी बचाना जीवन बचाने के बराबर है। तो आइए हम अपने पृथ्वी को सुरक्षित एवं सुंदर बनाएं|
“सेव वाटर, सेव लाइफ, सेब वर्ल्ड “
यह भी पढ़ें: